ब्लश पिंक गाउन में रश्मिका मंदाना का स्टनिंग अंदाज, प्रमोशनल इवेंट में बटोरी सुर्खियां

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में उनका ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जहां फैंस उन्हें सह-कलाकारों के साथ देखकर उत्साहित नजर आए, वहीं उनके स्टाइलिश आउटफिट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रश्मिका ने फैशन लेबल ‘Rococo Sand’ का ब्लश पिंक फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था, जो बेहद एलिगेंट और आकर्षक नजर आया। गाउन के साथ पीछे जुड़ा स्कार्फ-स्टाइल डिटेल उनके लुक को खास बना रहा था। आउटफिट पर ब्रॉन्ज, गोल्ड और ब्राउन शेड्स में बना ट्रॉपिकल लीफ प्रिंट इसे और भी शानदार बना रहा था।

गाउन की फिटेड डिजाइन और खूबसूरत पैटर्न ने उनके लुक में ग्लैमर और ग्रेस का बेहतरीन संतुलन जोड़ा। रश्मिका ने अपने लुक को मिनिमल रखा, जिससे ड्रेस ही पूरे आउटफिट का मुख्य आकर्षण बनी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका की इस मैक्सी ड्रेस की कीमत करीब रु. 30,700 बताई जा रही है। इसके साथ उन्होंने Zara के सैटिन हाई-हील सैंडल पहने, जिनकी कीमत लगभग रु. 3,550 है। इस तरह उनके पूरे लुक की कुल कीमत करीब रु. 34,250 रही।वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबाली में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।