बारिश में मंदिर पहुंचीं राशा थडानी, जरूरतमंद महिला की मदद कर जीता फैंस का दिल

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश के बीच मुंबई के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जैसे ही राशा बाहर निकलती हैं, एक बुजुर्ग महिला उनसे मदद की गुहार लगाती है। राशा बिना देर किए अपने पर्स से 500 रुपये का नोट निकालकर महिला को देती हैं। मदद मिलने के बाद बुजुर्ग महिला उन्हें आशीर्वाद देती नजर आती हैं।

राशा के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। फैंस उनकी सादगी और दरियादिली की तारीफ करते हुए उन्हें विनम्र और संस्कारी बता रहे हैं। वीडियो पर लोग लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राशा थडानी ने पिछले साल फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन राशा के पास नए प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। वह जल्द ही निर्देशक सौरभ गुप्ता की फिल्म ‘लईकी लईका’ में अभिनेता अभय के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक साउथ फिल्म का भी हिस्सा हैं।