‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने पत्रकारों संग की चाय पर चर्चा, प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार पर हुई अहम बातचीत

Follow Us

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को लेकर आवश्यक कार्रवाई के तहत जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब पदाधिकारियों के साथ भवन के विकास एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के बाद ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने पत्रकारों के साथ चाय पर अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद हुआ तथा प्रेस क्लब के विकास से जुड़े सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, महासचिव दिलीप साहू, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं दिलीप जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, बृजेश चौबे, जनता से रिश्ता के प्रधान संपादक पप्पु फरिश्ता, राज. जाकिर घुरसेना, प्रशांत शर्मा, प्रदीप दुबे (मामा), संजीव वर्मा, रवि भोई, प्रफुल पारे, मनीष वोरा, जावेद खान, मुकेश वर्मा, नवभारत के संपादक राजेश जोशी, यशवंत धोटे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जोन कमिश्नर-4 दिव्या चन्द्रवंशी, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी, संतोष मोर्य, संयुक्त संचालक बालमुकुंद तंबोली सहित जनसंपर्क विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।