विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश अंदाज, FaceTime पर निक जोनास को दिखाया मैच

Follow Us

लंदन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने विंबलडन चैंपियनशिप के दौरान अपने शानदार समर लुक और पति निक जोनास के साथ एक खास पल को लेकर सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका ने टेनिस टूर्नामेंट के दौरान FaceTime कॉल के जरिए निक जोनास को मैच का नजारा भी दिखाया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रियंका विंबलडन में कैरोलिना मुचोवा और कोको गॉफ के बीच खेले गए मुकाबले को देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने क्रीम रंग की स्टाइलिश मिडी ड्रेस पहनी, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कॉलर, बटन-डाउन फ्रंट और पफ्ड स्लीव्स थीं। उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट समर लुक फैंस को खूब पसंद आया।

उन्होंने अपने आउटफिट को टौप लेदर शोल्डर बैग, ओवरसाइज़्ड सनग्लासेस, सिल्वर हूप इयररिंग्स और फ्लोरल प्रिंट वाले सिल्की क्रीम हेडस्कार्फ़ के साथ पूरा किया। यह हेडस्कार्फ़ उनके लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बना, जिसने उनके स्टाइल में क्लासिक और कॉटेज-कोर टच जोड़ दिया। प्रियंका का यह फैशन स्टेटमेंट और निक जोनास के साथ उनका लॉन्ग-डिस्टेंस रोमांटिक मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी व स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।