मुंबई। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में लगातार बहस और मनोरंजन का दौर जारी है। शो में स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला और ‘नागिन’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में प्रियंका और शहजाद के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसे, जिसके बाद माहौल कुछ ही देर में मजाकिया हो गया और वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
प्रोमो में शहजाद प्रियंका की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “क्या खिलवा दिया इनको राज आपने एक हफ्ता।” इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं कि उन्हें भी पता है कि क्या खिलवा दिया गया। इसके बाद शहजाद ने नेवले और सांप की लड़ाई का उदाहरण देते हुए कहा कि नेवला सांप को खत्म कर देता है। प्रियंका ने पलटकर कहा कि जब ‘नागिन’ बदला लेने आती है तो बात अलग होती है। शहजाद ने इसे सिर्फ डायलॉग बताया, जिस पर प्रियंका ने कहा कि ‘नागिन’ ऐसा रिवेंज लेती है कि सामने वाले की रूह कांप जाती है। इसके बाद वह हंसते हुए वहां से चली गईं। दोनों की इस नोकझोंक पर तेज प्रताप भी हंसते नजर आए।
शो से जुड़े पोस्ट के कैप्शन में दर्शकों से पूछा गया कि नागिन और नेवले की इस फाइट में वे किसका साथ देंगे। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के नए एपिसोड प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे देखे जा सकते हैं।
