हल्द्वानी। रक्षाबंधन के त्योहार को खास बनाने के लिए डाक विभाग ने बहनों के लिए प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य दूर रहने वाले भाइयों तक राखी और त्योहार से जुड़ी जरूरी सामग्री आसानी से पहुंचाना है। प्रधान डाकघर हल्द्वानी में उपलब्ध कराए गए इस बॉक्स की कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसमें दो आकर्षक राखियों के साथ अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी सामग्री शामिल है। यानी बहनों को राखी के साथ पूजा सामग्री और छोटे उपहार अलग से भेजने की जरूरत नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए 12 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध कराए हैं। इसके लिए डाकघर में अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, हल्द्वानी प्रधान डाकघर से रोजाना करीब 700 से 800 राखियां भेजी जा रही हैं। वहीं, नए गिफ्ट बॉक्स को भी ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विभाग की यह पहल दूर रह रहे भाई-बहनों के बीच प्यार और रिश्ते की मिठास बनाए रखने में मददगार साबित हो रही है।
