‘वंदे मातरम्’ पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: भूपेश बघेल- अजय चंद्राकर आमने-सामने

Follow Us

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप अब खुली बहस की चुनौती तक पहुंच गया है। भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के दौर का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि, आजादी से पहले भाजपा से जुड़े किसी नेता ने ‘वंदे मातरम्’ गाया था या आंदोलन में हिस्सा लिया था। बघेल ने कांग्रेस के अधिवेशनों में राष्ट्रगीत के गायन और स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका का भी उल्लेख किया।

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- ‘छत्तीसगढ़ को भगवान ही बचाए’

इसके जवाब में अजय चंद्राकर ने बघेल के दावों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के इतिहास और ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े पुराने घटनाक्रम को भी सामने रखना चाहिए। चंद्राकर ने दावा किया कि, 1940 के एक कांग्रेस अधिवेशन में इसके गायन को लेकर रोक लगाई गई थी। चंद्राकर ने सुभाष चंद्र बोस का हवाला देते हुए ‘वंदे मातरम्’ को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने की बात कही और बघेल को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी। दोनों नेताओं के बयानों के बाद राष्ट्रगीत का मुद्दा प्रदेश की सियासत में चर्चा का नया केंद्र बन गया है।

टेक्नोलॉजी से आसान हुआ डीमैट अकाउंट खोलना, छोटे शहरों में तेजी से बढ़ा निवेश का क्रेज