रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के एक आदेश की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा है। कांग्रेस के इस आदेश में नेताओं को साफ हिदायत दी गई है कि, वह सत्तादल भाजपा के नेताओं से साथ मंच साझा नहीं करेंगे। आपको बता दें की पार्टी ने आदेशानुसार कांग्रेस नेताओं का किसी भी कार्यक्रम/समारोह में भाग लेना पूर्णतः वर्जित रहेगा। रायपुर ग्रामीण के जिलादेसख पप्पू बंजारे की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। वहीं कांग्रेस के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजनांदगांव से भाजपा के सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि, यह दीपक बैज का रोका छेका है और कांग्रेस में भगदड़ मची है। सांसद पांडेय ने आरोप लगाए है कि, कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुलाम बनाकर रखना चाहती है।
सियासी हलचल: कांग्रेस ने नेताओं को भाजपा के साथ मंच साझा न करने के दिए निर्देश
