अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में हुई करीब 2 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से खुलासा किया है। पुलिस डॉग कोका घटनास्थल से मिले कपड़े की पहचान करते हुए सीधे संदेहियों के घर तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 लाख 8 हजार 580 रुपए की पूरी नकदी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत गौरव कुर्रे के नेतृत्व में की गई।
दुकान से ष्ठङ्कक्र और 2 लाख रुपए चोरी
पुलिस के अनुसार, ग्राम मोतीपुर भाठापारा निवासी सुरेश महाजन ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 सितंबर 2026 को गुमला, झारखंड गया था। अगले दिन 5 सितंबर को वापस लौटने पर दुकान में लगा ष्ठङ्कक्र और करीब 2 लाख रुपए नकद गायब मिले। अज्ञात चोर दुकान से रकम चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 205/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 61, 111, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटनास्थल से कपड़ा लेकर निकला डॉग कोका
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वाड को भी मौके पर भेजकर बारीकी से जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी और डॉग हैंडलर ने पुलिस डॉग कोका को घटनास्थल पर ले जाकर वहां मिले कपड़े की पहचान कराई। कपड़े को सूंघने के बाद कोका सीधे संदेहियों के घर तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सिद्धार्थ निषाद उर्फ रानू (25 वर्ष) निवासी मोतीपुर और कबीर दास उर्फ विक्की (21 वर्ष) निवासी मोतीपुर ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों के कब्जे से कुल 2,08,580 रुपए नकद बरामद किए गए।
दुकान में कर चुके थे काम
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में प्रार्थी की कपड़े की दुकान में काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ उर्फ रानू पूर्व में थाना दरिमा के अपराध क्रमांक 28/2023 में धारा 379 भादवि के मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद उसे दुकान से निकाल दिया गया था। वहीं कबीर दास उर्फ विक्की को भी रक्षाबंधन के समय दुकान से हटा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी काफी समय से दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। वारदात के दौरान उन्होंने दुकान में लगे ष्ठङ्कक्र को तोड़कर उसके टुकड़े कर दिए और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे बेलखरिखा नदी में बहा दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Read more:- खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 81 लाख रुपए नकद जब्त
डॉग स्क्वाड को मिलेगा इनाम
मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस डॉग हैंडलर आरक्षक कुलेश्वर साहू और नीरज वर्मा तथा डॉग कोका की पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने डॉग स्क्वाड और कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को इनाम देकर प्रोत्साहित करने की घोषणा की है।
पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत गौरव कुर्रे, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक देव सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षक अखलेश यादव, मकर ध्वज, सुरेश यादव, भूपेंद्र सिंह, रंजीत गुप्ता सहित थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
