जशपुर में दिखा पीएम धन-धान्य कृषि योजना: मक्के की बंपर खेती ने बदली किसान सुधीर लकड़ा की किस्मत

Follow Us

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कृषि-हितैषी नीतियों के चलते राज्य में इस योजना का लाभ जमीनी स्तर पर दिख रहा है। आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और बेहतर सिंचाई सुविधाओं की मदद से किसान अब कम लागत में दोगुनी कमाई कर रहे हैं। बगीचा विकासखंड के रहने वाले किसान सुधीर लकड़ा इस सफलता की एक जीती-जागती मिसाल बनकर उभरे हैं।

सुधीर लकड़ा के पास 3.400 हेक्टेयर जमीन है। उन्हें कृषि विभाग की ओर से ‘सौर सुजला योजना’ के तहत सोलर पंप और ‘आत्मा योजना’ के जरिए आधुनिक कृषि यंत्र मिले, जिसने उनकी खेती को काफी आसान बना दिया। योजना के तहत कृषि विस्तार अधिकारी की सलाह पर सुधीर ने पारंपरिक धान की जगह प्री-बीज ग्रेड मक्के की खेती शुरू की। विभाग से मिले नि:शुल्क 8 किलोग्राम बीज से उन्होंने 0.400 हेक्टेयर में मक्का लगाया और सही देखरेख व तकनीकी मार्गदर्शन से करीब 10 क्विंटल की बंपर पैदावार हासिल की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2030 तक किसानों की आय को दोगुना करना, फसलों के उत्पादन में 20-30% की बढ़ोतरी करना और ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई के जरिए मॉनसून पर निर्भरता को कम करना है। सुधीर का कहना है कि उन्नत बीजों और समय पर मिली सरकारी मदद ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है।