नई दिल्ली। 8 जून 2026, सोमवार को सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से अत्यंत शुभ गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी योग को धन, समृद्धि और उन्नति प्रदान करने वाला योग माना गया है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चूंकि शुक्र 4 जुलाई 2026, शनिवार को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए पूरे जून तक इन जातकों पर गजलक्ष्मी योग का खास प्रभाव बना रहेगा और करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में मजबूती और पारिवारिक सुख में वृद्धि के संकेत प्राप्त होंगे। आइए इनके नाम जानते हैं।
वृषभ राशि
गजलक्ष्मी योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। नए लोगों से मिलकर कोई व्यापार या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलेगी। इसके अलावा करियर में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि में ही यह शुभ योग बनने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। कर्क राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
