मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शादी से पहले सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी की धूमधाम से जश्न मनाया। इस दौरान की कई मजेदार और रंगीन तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया। अंशुला की इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी एक खास कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ इस खुशी के मौके को कैमरे में कैद किया। इन दोस्तों को उन्होंने प्यार से ‘Seoulsters for life’ का टैग दिया है। इस पोस्ट में पार्टी का मजेदार माहौल दिख रहा है। इसमें बैचलरेट पार्टी की पुरानी रस्मों के साथ-साथ सियोल की रंगीन संस्कृति का भी मेल दिखाई दे रहा है।
