वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली के लिए रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग

Follow Us

नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मुद्दे पर रविवार को यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता तथा समर्थक रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी की गई हैं। रैली 12 बजे से शुरू होगी।

रैली में शामिल होने वाले लोगों से राहुल की अपील, व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कई अन्य नेताओं के रैली को संबोधित करे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने विचार रख सकते है।

वैष्णव आज बेंगलूरु में दिखायेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

दिल्ली पुलिस ने भी रैली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस तरह से यातायात संबंधी व्यवस्था आज सुबह 10 बजे से लागू हो गई है और शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। लोगों को इस दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।