0 भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रयासों का असर
रायपुर । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई सहित अन्य पांच पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को आगामी 15 अक्टूबर को पेंशन संचालनालय इंद्रावती भवन ,नवा रायपुर में आमंत्रित किया गया है। उनके साथ होने वाली बैठक में राज्य सरकार के पेंशन संचालक पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित करने का पत्र भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव को भी प्राप्त हुआ है।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह ने जारी विज्ञप्ति में दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति आगे बताया है कि पेंशन संचालनालय से जारी पत्र में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के अलावा अन्य पेंशनर संघों के प्रांताध्यक्ष क्रमश: यशवंत देवान,चेतन भारती, डॉ डी पी मनहर, रामकुमार थवाईत, पी आर यादव तथा जयनारायण श्रीवास्तव को इस बैठक में एजेंडा के साथ आमंत्रित किया गया है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल और मुख्यसचिव विकासशील के बीच हुई पेंशनर्स हितैषी 11 सूत्रीय मांगों पर विगत 10 जुलाई 26 को एक घंटे की लंबी चर्चा का असर अब दिखने लगा है।
सेवा निवृत्ति के दिन पीपीओ जारी करना, शिक्षा विभाग में पदोन्नत सैकड़ो प्राचार्य के पेंशन प्रकरण के निराकरण और न मांग न जांच प्रमाणपत्र जारी करने विशेष शिविर लगाने, 80 वर्ष पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को राज्य में नि:शुल्क बस यात्रा,संयुक्त संचालक पेंशन,जिला पेंशन कार्यालय की स्थापना, पेंशन कल्याण निधि आदेश में संशोधन, केशलेश चिकित्सा,पेंशनर्स कल्याण मंडल का गठन के अलावा अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया था। उसमें कई मुद्दों पर कार्यवाही भी शुरू हो गई है जिससे पेंशनरों को कुछ राहत मिल रही है।
मुख्य सचिव के साथ 11 सूत्रीय बिंदु पर विस्तार से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य में पेंशनर्स के मुद्दों पर निराकरण करने दिशा में पेंशन संचालक के साथ राज्य के प्रमुख पेंशनर्स संगठनों के साथ विस्तृत बैठक कराने की मांग पर भी त्वरित कार्यवाही करने का वादा किया गया था।
