कांकेर। ज्ञान, संसार और मार्गदर्शन के दीप से राष्ट्र को रोशन करने वाले शिक्षकों के सम्मान में पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। 5 सितबंर को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कार्यकम के दौरान महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस केक काटकर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं आदर्श शिक्षक के रूप में उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं के छात्र दक्ष रजक एवं जाइना बानों ने किया, जिसमें नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का अभिवादन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते है। छात्र छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चैयर, प्रश्नोउत्तरीय प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किया गया।
Read more:-बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत! टूटे रुञ्ज तार की चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम
इसी क्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा अलीना अली ने शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षकों की भूमिका पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त कर उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा शानदार नृत्य एवं स्किट की प्रस्तुति दिया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं के छात्रों ने शिक्षकों को तिलक वंदन कर गिफ्ट भेंट कर सम्मान प्रदान किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राचार्य रश्मि रजक ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की शिक्षक केवल हमें विषयों का ज्ञान नही देते, बल्कि हमारे जीवन का निर्माण करते है। गूगल ए.आई से जानकारी प्राप्त करने में कुछ सेकंड लगते है, लेकिन गूगल हमें वह प्यार, आशीर्वाद और संस्कार कभी नही दे सकता, जो एक शिक्षक अपने छात्रों को देता है। अंत में सभी शिक्षकों व स्कूल स्टॉफ को सम्मानित करते हुये आभार व्यक्त किया।
Read more:- जंगल में आईईडी मिलने से टला बड़ा हादसा: मशरूम चुनने गए ग्रामीणों की सूझबूझ आई काम
इस कार्यक्रम में स्कूल समिति द्वारा प्राचार्य रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक, वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बराई, कोआर्डिनेटर दीपांजली गोगोई, ऐश्वर्या साहू, श्वेता दास गुप्ता, ग्लोरिया रजक, वर्षा रामानी, तीरथ साहू, कृष्णापद कुंभकार, संगीता भारती, शांति लीना नेताम, रचना शर्मा, जीतूदास माडले, अवतार सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, रामेश्वरी साहू, एवं तनुजा साहू, एस.मर्सी, सरिता मिश्रा, टाकेश्वर साहू, अरबिंद महतों, सुकदेव सरकार, पेंकटेश, शिखा मेहरा, पार्वती गजबल्ला, प्रीतिलता सोरी, मनीषा साहू, सलमा खान, लक्ष्मीनारायण नामदेव, लीना जैन, नंदनी साहू, पूजा खरे, नेहा चौहान, दीक्षा राठौर, अरसिया, मामानी कुंभकार, दीपिका सेन, रितु, पुष्पा देवी, शैली यादव, मंजू साहू, मनीष बाखला, अनिल कुमार, प्रियंका, सुरेन्द्र प्रधान, मर्सी, थेजासेनो, नौशिन आदि शिक्षकों को सम्मान एवं उपहार प्रदान किया गया।

