नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में नव नियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे।
20वां रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नियुक्त होने वाले युवा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित कई अन्य विभाग शामिल हैं।
रोजगार मेले का आयोजन युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उन्हें राष्ट्र के विकास में अधिक सक्रिय भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराने की सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ ही युवाओं को सरकारी सेवाओं में योगदान का अवसर प्रदान करना है।
केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
20वें रोजगार मेले के आयोजन के साथ ही अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। रोजगार मेले के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा से जोडऩे की प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
