छठवें दिवस हुई लंकादहन की भव्य लीला, कलाकारों का हुआ सम्मान

Follow Us

■ रामलीला में 15 वर्षों तक राम की भूमिका निभा चुके संजय जोशी अपने परिवार के साथ पहुंचे रामलीला
■ जोशी परिवार ने किया कलाकारों का सम्मान

भाटापारा। छठवें दिवस की रामलीला के मंचन में लंकादहन और विभीषण शरणागति की लीला दिखाई गई जिसमें हनुमान की भूमिका लव शर्मा , रावण शौर्य मिश्रा और विभीषण आयुष तिवारी ने अभिनय किया । दर्शकों को भीड़ लंकादहन का मंचन देखने उमड़ी । आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 107वें वर्ष के छठवें दिन के मंचन में प्रभु श्रीराम की आरती में आज नगर की विभिन्न धार्मिक समितियां शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव चोटिल, पैर में चोट लगने से आज के सभी कार्यक्रम रद्द

आरती में शामिल हुए अतिथि:
यज्ञ आयोजन समिति, पंचमुखी सुंदरकांड समिति, संगीतमय सुंदरकांड समिति, जय भोले कांवरिया संघ, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, नवजागरण मित्र मंडल, नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदगण एवं लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। रवींद्र शर्मा, राजेश उपाध्याय, पंकज साहू, विपिन अग्रवाल, विजय राठौर, शेखर बावला, जय प्रकाश अग्रवाल, नरेश चौबे, शेखर तिवारी, बंटी छाबड़ा, विजय शर्मा एवं नगर पालिका परिषद से नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर, राजेश साहू, नंदकिशोर वैष्णव, दीपा दशरथ साहू,ठाकुर राम साहू,दशरथ सिंह ठाकुर, सतीश साहू, राजेश साहू उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के चार शहरों में दौड़ेंगी 240 पीएम ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कलाकारों को किया सम्मानित और उपहार भेंट:
प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के परिवार ने किया लंका दहन की लीला देखी। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय जोशी, अर्चना जोशी, सी.डी. दीवान, राजश्री दीवान, आदित्य विक्रम जोशी, अपूर्वा जोशी, रामनारायण तिवारी एवं गरिमा जोशी ने भी लंका दहन की लीला का दर्शन किया। साथ ही जोशी परिवार की तरफ से रामलीला के सभी 40 कलाकारों को उपहार भेंट किए गए। अपने उद्बोधन में सी.डी. दीवान, जनरल मैनेजर, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा ने कहा कि यह भाटापारा की धरा बहुत पावन है जो इतनी पुरानी रामलीला को लगातार जारी रखे हुए है। यहाँ मुझे आना बार-बार बहुत अच्छा लगता है।

’पीएमईजीपी से मिले 20 लाख रुपये के ऋण से स्थापित की चेकर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई’