‘रणबाली’ में जयम्मा बनकर छाईं रश्मिका मंदाना, पति विजय देवरकोंडा की मेहनत की बनीं फैन

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘रणबाली’ को मिल रहे दर्शकों के प्यार से बेहद खुश हैं। फिल्म में जयम्मा का किरदार निभाने वाली रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा करते हुए अपने अनुभव बताए। उन्होंने जयम्मा को ऐसी महिला बताया, जिसका प्यार पवित्र है और जो अपने लोगों की रक्षा करने के लिए हमेशा खड़ी रहती है। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म और उनके किरदार को मिल रहा प्यार उन्हें भावुक कर रहा है। उनके मुताबिक, ‘रणबाली’ समुदाय की एकजुटता, आस्था और मुश्किल परिस्थितियों में भी खुशियां मनाने की ताकत को दर्शाती है।

रश्मिका ने फिल्म के मुख्य अभिनेता और अपने पति विजय देवरकोंडा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी विजय के काम की प्रशंसक रही हैं और आगे भी रहेंगी। विजय की मेहनत और उनके अभिनय की तारीफ होते देखकर उन्हें खुशी और सुकून मिलता है। अभिनेत्री ने निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की भी सराहना की और प्रशंसकों से फिल्म देखने की अपील की। ‘रणबाली’ में रश्मिका और विजय अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है, जबकि नवीन येरनेनी और रवि शंकर इसके निर्माता हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये बताया गया था।