रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। पार्टी ने निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची में छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में भी SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। झारखंड में प्रशांत किशोर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जजों की एंट्री, अब 14 न्यायाधीश संभालेंगे जिम्मेदारी
निर्मल कोसरे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और SC समुदाय के बीच पकड़ मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
