रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं के प्रारूप और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
शेयर बाजार में फिर गिरावट: कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव
इसके अलावा जनहित से जुड़े प्रस्तावों तथा महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर भी सरकार फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का सीधा असर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बैठक खत्म होने के बाद महत्वपूर्ण फैसलों और निर्णयों की जानकारी सामने आने की संभावना है।
ईरान युद्ध के बीच बदला एलपीजी बाजार, भारत ने अमेरिका से बढ़ाया आयात

