धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित रूप से पैसे वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद धमतरी जिले में हड़कंप मच गया है। कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत कोलियारी के ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े लोगों पर हितग्राहियों से राशि लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है।ग्रामीणों का आरोप है कि, पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ हितग्राहियों से अलग-अलग रकम ली गई।
https://amritsandesh.com/nirmal-kosre-gets-a-major-responsibility-congress-appoints-him-state-president-of-the-sc-department/
आपको बता दे, शिकायत में पंच चिंता राम पर कथित तौर पर 15-15 हजार रुपये लेने और आवास मित्र चुनेंद्र साहू पर एक हितग्राही से 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मामला ग्राम सभा और बस्ती पंचायत की बैठक में भी उठाया गया था। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मामले की जांच कराने और दोष साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
https://amritsandesh.com/three-new-judges-join-the-chhattisgarh-high-court-14-judges-will-now-handle-responsibilities/
