बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाडिय़ों, का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Follow Us

*हैंडबॉल एवं एथलेटिक्स में जिले का नाम रोशन करने को तैयार खिलाड़ी*

एमसीबी। बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। जगदलपुर में 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के कुल 9 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल विधा में 4 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जिनमें रूपेश कुमार, विकास, अमिताभ एवं युवराज सिंह शामिल हैं। वहीं एथलेटिक्स विधा में 5 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जिसमें सतीश कुमार मरकाम, रंगलाल, जॉन अब्राहम टोप्पो, निलेश एवं राहुल शामिल हैं।चयनित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 सितंबर 2026 को जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। खिलाडिय़ों से उम्मीद है कि वे राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनेन्द्रगढ़ जिले और बालक क्रीड़ा परिसर का नाम रोशन करेंगे।

छत्तीसगढ़ की प्रीमियम शराब दुकानों पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था

इस उपलब्धि पर मीना प्रजापति, क्रीड़ा अधिकारी, बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

असम में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर में कार सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर

खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विनोद जायसवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, किशोर दास, प्रेम स्मेल टोप्पो, शिव कुमार चौधरी एवं रणधीर ठाकुर ने भी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के ये प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनेन्द्रगढ़ जिले का गौरव बढ़ाएंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।