पेपर लीक की खबर बेहद गंभीर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं -अरुण वोरा

Follow Us

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में B.Sc. द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले लीक होने की सामने आई खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है।पूर्व विधायक अरुण वोरा जी ने कहा कि, यदि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ है, तो यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं बल्कि मेहनत करने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर: सारा बेजलेक ने नंबर-1 सबालेंका को हराया

उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए और यह पता लगाए कि, प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, अधिकारी या किसी भी जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।वोरा ने कहा कि, विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई की है। किसी भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए। यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो छात्रों के हित में परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लिया जाए और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो।

 

“छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।” -अरुण वोरा

गाले में भारत का जलवा! श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त