काठमांडू। नेपाल पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे तक नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद कुल 781 शव बरामद किए गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 264 मौतें चितवन में हुई हैं, इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 194, नवलपरासी वेस्ट 120, गोरखा 58, नुवाकोट 52, धाडिंग 50, तनहुन 37 और रसुवा 13 मौतें हुईं। इससे पहले, नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बताया था कि दोपहर 1 बजे तक 2502 लोग लापता थे और कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। पहचान न हो पाने वाले शवों को देश भर के 21 अस्पतालों में रखा जा रहा है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद अब तक कुल 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। MEA ने रविवार शाम 5.30 बजे तक बचाए गए सभी 149 भारतीय नागरिकों की लिस्ट एक्स पर पोस्ट की। इस बीच, 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान नेपाल पहुंची और राहत सामग्री सौंप दी गई।


