भक्तों के लिए जारी हुआ बद्रीनाथ धाम में प्रकृति का अलर्ट: कंचन गंगा के ऊपर टूटा ग्लेशियर, तेज़ी से पिघल रही बर्फ

Follow Us

बदरीनाथ। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ते ही तेजी के साथ हिमखंड पिघलता जा रहा है। ऐसे में आज कंचनगंगा के ऊपर हिमखंड टूटकर नीचे आ गिरा। दरअसल, बदरीनाथ धाम में सुबह यात्रा के दौरान कंचन गंगा के ऊपर अचानक हिमखंड टूट गया। हालांकि किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही तेजी के साथ हिमखंड पिघलते हैं। हर वर्ष इसी प्रकार से हिमखंड नीचे की और खिसकते रहते हैं।