मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अमेरिका के Chicago शहर से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।अभिनेत्री ने शहर के साथ बिताए अपने खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा की। फोटो शेयर करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा, “बैग पैक कर रही हूं और इस शहर को गुडबाय कह रही हूं। यह वाकई दिल तोड़ने वाला है।” इसके साथ उन्होंने रोने और टूटे दिल वाले इमोजी भी लगाए।

तस्वीरों में मृणाल शिकागो की सड़कों पर घूमते, अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट्स में पोज देते और वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। मृणाल की शिकागो डायरी और भावुक पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
