जननायक डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया नमन, कहा- उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा

Follow Us

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल का छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समाज और किसानों के उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

सांसद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक डॉ. खूबचंद बघेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। छत्तीसगढ़ी समाज, संस्कृति और किसानों के उत्थान के लिए उनका अद्वितीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!”

उन्होंने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल उन महान विभूतियों में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे पहले पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में आजीवन संघर्ष किया। उनके दूरदर्शी विचारों और समाजहित में किए गए कार्यों ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल के आदर्श, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।