रायपुर। कांग्रेस की ओर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग के बीच छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर का दौर खत्म हो चुका है और श्वङ्करू के जरिए कांग्रेस ने भी सरकार बनाई है। कांग्रेस के नेताओं के बीच आपसी मतभेद होने का आरोप भी उन्होंने लगाया। मंत्री वर्मा ने कहा कि श्वङ्करू से चुनाव कराने पर परिणाम जल्दी आते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में श्वङ्करू का इस्तेमाल होता है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का दौर चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर शराब, कोयला और क्कस्ष्ट समेत विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ये आरोप मंत्री ने राजनीतिक बयान के तौर पर लगाए हैं। बाढ़ प्रभावितों के नुकसान का होगा सर्वे बाढ़ की स्थिति पर मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
गणेश विसर्जन झांकी में गुम हुआ चांदी का कड़ा, पुलिस ने बरामद कर मालिक को लौटाया
कई मकान और सड़क-पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन-चार जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन को रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, अब कई क्षेत्रों में पानी सामान्य हो गया है और राजस्व अमला नुकसान का सर्वे करेगा। सर्वे के आधार पर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
