प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का 4 अक्टूबर को सारंगढ़ दौरा, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Follow Us

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 4 अक्टूबर को सारंगढ़ प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास से सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे वहां पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सारंगढ़ पहुंचने के बाद मंत्री वर्मा खेलभांठा मैदान में चल रही राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग संभागों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे सारंगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे आयोजित जिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रभारी मंत्री शाम 4 बजे अटल नगर नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दौरे से संबंधित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रभारी मंत्री के निर्देश के अनुसार बाद में जारी की जाएगी।