हवा में इमरजेंसी: शिकागो जा रही फ्लाइट ने जारी किया आपातकालीन संकेत, अचानक 9000 फीट पर लाई गई उड़ान

Follow Us

डबलिन। फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आई आपात स्थिति आ गई। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट बीए295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया। विमान कुछ ही मिनट में 37 हजार फीट से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके तुरंत बाद चालक दल ने 7700 आपात कोड जारी किया। यह विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर शिकागो के ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। यह करीब आठ घंटे 40 मिनट की उड़ान थी। विमान बोइंग 777-200ईआर था और करीब 30 साल पुराना बताया गया है। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा। इसके बाद विमान में अचानक से विमान तेजी से नीचे आने लगा।

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

क्या विमान में किसी बड़ी तकनीकी समस्या की आशंका थी?
एयरलाइन मीडिया के मुताबिक विमान में अचानक एक परिचालन संबंधी समस्या आई थी। इसके बाद पायलटों ने विमान की ऊंचाई तेजी से कम की और हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया। विमान आयरलैंड के मध्य हिस्से के ऊपर हवा में बना हुआ था और सीधे आगे बढ़ रहा था। पायलट स्थिति का आकलन कर रहे थे। उनके सामने आपात स्थिति में विमान को शैनन या डबलिन एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का विकल्प था। इसके अलावा लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट वापस लौटने का विकल्प भी देखा जा रहा था। किसी यात्री के घायल होने या विमान को कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं था कि आखिर विमान को किस एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया।