संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति पर चर्चा

Follow Us

रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।  बैठक में पितृ पक्ष के दौरान मोक्ष तर्पण के विशेष आयोजन, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने, नशा मुक्ति अभियान और धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा देने जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रहे।

पितृ पक्ष में मोक्ष तर्पण को लेकर चर्चा
संत समाज द्वारा पितृ पक्ष के दौरान विशेष मोक्ष तर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन के उद्देश्य, स्वरूप और समाज की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई।

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
बैठक में गौ संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े विषयों पर भी संतों ने अपने विचार रखे। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

नशामुक्ति और धार्मिक सद्भाव पर जोर
संत समाज ने युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। साथ ही विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संत समिति रायपुर के सदस्य, संत समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।जिसमें प्रमुख रूप से संत युधिष्ठिर लाल जी,महंत देवदास जी महाराज, महंत वेद प्रकाश जी महाराज,डॉ स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, साध्वी सौम्या सखी जी,निराहार संत स्वामी गौतमानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर जितेश्वरानंद,भगवताचार्य सत्यनारायण जी महाराज,भागवताचार्य मनोज दास ,भागवताचार्य रुपेश जी महाराज,भागवताचार्य रविन्द्र शास्त्री जी भारत नाथ योगी महाराज,भागवताचार्य हिमांशु जी महाराज, सभी की उपस्थिति रही