नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद टूटा बाजार। सेंसेक्स 417 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी 24 हजार अंक के नीचे। एक्सिस बैंक में 3% और एचसीएल टेक में 2% की गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97 अंक गिरकर 23,995.70 पर आ गया।
बाज़ार अपडेट: बिकवाली के दबाव में फिसला बाज़ार; निफ्टी 24000 के नीचे आया, सेंसेक्स 417 अंक टूटा
