रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: ASI, प्रधान आरक्षक समेत 25 पुलिसकर्मियों का तबादला

Follow Us

रायपुर/धमतरी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ASI समेत 25 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। वहीं धमतरी में भी 38 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक ASI, एक प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षकों समेत कुल 25 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

अनिल कपूर के साथ अब ‘अक्खा इंडिया’ खेलेगा! स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार को आदेश जारी कर सभी को नई पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं धमतरी में भी एसपी भावना पाण्डेय ने 38 आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। अलग-अलग थानों में पदस्थ आरक्षकों को नई जगह भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह तबादला रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

तिब्बत भूस्खलन पर अलर्ट चीन, लापता लोगों की तलाश तेज: शी जिनपिंग