तिब्बत भूस्खलन पर अलर्ट चीन, लापता लोगों की तलाश तेज: शी जिनपिंग

Follow Us

बीजिंग। तिब्बत क्षेत्र में भीषण भूस्खलन के बाद चीन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि, लापता चीनी और विदेशी नागरिकों की तलाश के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। 26 अगस्त को नेपाल में हुई भारी बारिश और भूस्खलन का असर चीन-नेपाल सीमा तक पहुंचा, जिससे तिब्बत के गिरोंग चेकपॉइंट के आसपास बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

बिश्केक में मोदी-पेजेश्कियन की अहम मुलाकात, पश्चिम एशिया पर मंथन

इस प्राकृतिक आपदा में दोनों देशों में अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में राष्ट्रपति सादिर जापारोव से मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और खोज अभियान में सभी उपलब्ध संसाधन लगाए जा रहे हैं। चीन प्रशासन सीमा क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

बेलिंगहम चमके, रियल मैड्रिड ने मालागा को 4-0 से रौंदा