दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार

Follow Us

भिलाई।  नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुर्ग पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए  7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम की नशीली टैबलेट  और बिक्री से मिली नकदी बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार आरोपियों— शेख शब्बीर उर्फ कल्लू (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) —को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से  2 किलो 514 ग्राम गांजा और बिक्री के  1,200 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब  1.51 लाख रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।