1 मई से बड़े बदलाव: LPG महंगा, गेमिंग नियम लागू समेत कई फैसले

Follow Us

नई दिल्ली। 1 मई 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और डिजिटल सेक्टर पर पड़ेगा। सबसे पहले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब एक सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपए पहुंच गई है। पहले यह 2,078.50 रुपए में उपलब्ध था। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायों की लागत बढ़ने की संभावना है, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं। इसके अलावा आज से ‘ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026’ भी लागू हो गए हैं। नए नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग को तीन श्रेणियों- मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स- में बांटा गया है।

मनी गेम्स पर रोक रहेगी, जबकि बाकी प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। विदेशी कंपनियों पर भी भारतीय कानून लागू होंगे और यूजर्स की सुरक्षा के लिए उम्र सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट जैसे प्रावधान जोड़े गए हैं। साथ ही डीजल और एविएशन फ्यूल पर निर्यात शुल्क में कटौती की गई है, जिससे कंपनियों को राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वहीं UAE के OPEC+ से बाहर होने के फैसले से वैश्विक तेल बाजार में बदलाव और कीमतों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।