उजियारा अभियान के तहत थाना चारामा एवं साइबर सेल कांकेर की बड़ी कार्यवाही

Follow Us

अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) की खरीदी-बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), कीमत लगभग ₹20,000 बरामद
कार्यवाही में 04 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल एवं ₹7,000 नगद सहित कुल ₹1,63,000 की सामग्री जब्त
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल तथा  योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश कुमार पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा एवं साइबर सेल कांकेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चिट्टा (हेरोइन) की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल एवं दानिश अली को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), कीमत ₹20,000, 04 नग मोबाइल फोन कीमत ₹36,000, 02 नग मोटरसाइकिल कीमत ₹1,00,000 तथा नगदी ₹7,000, कुल ₹1,63,000 की सामग्री विधिवत जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

बरामदगी एवं जब्ती
01. 01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) ₹20,000
02. 04 नग मोबाइल फोन ₹36,000
03. 02 नग मोटरसाइकिल ₹1,00,000
04. नगदी ₹7,000
कुल — ₹1,63,000

गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-
(01) वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपुत पिता राजासिंह उम्र 21 साल निवासी धोबी चौक रामसागर पारा धमतरी थाना धमतरी जिला धमतरी।
(02) गौरव पटेल पिता देवकरण पटेल उम्र 27 साल निवासी अरौद चौकी हल्बा थाना नरहरपुर जिला कांकेर छ0ग0 ।
(03) दानिष अली पिता सैयद अली उम्र 21 निवासी संजय नगर जवाहरवार्ड कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर छ0ग0 ।

सराहनीय पुलिस टीम :-
उक्त कार्यवाही में थाना चारामा एवं जिला सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , निरीक्षक राजेन्द्र साहू सायबर सेल , उनि सोनराज सूर्यवंशी , सउनि दुष्यंत दीवान ,सउनि भकेष पटेल , सउनि पुरूषोत्तम कतलाम , प्र0आर0 1201 छेदन सोनकर ,44 सचिन सोरी, प्र0आर0 918 नारद देवागन , आर0 1013 रामरतन निषाद , 1385 प्रणय यादव, 1338 जितेन्द्र नाग , 2112 भूपेन्द्र नेताम 160 ज्ञानचंद ठाकुर , 2236 कृष्ण कुमार केसरी आर0 तरूण सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

कांकेर पुलिस की अपील:
अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना मे दीजिए।