रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के कंट्रोल रूम में लगी आग की चपेट में आने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने अंदर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन इंजीनियरों की जान चली गई, जबकि एक मजदूर झुलस गया। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
संभल हिंसा के आरोपी शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल की जांच की गई। फिलहाल आग लगने की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि, कंट्रोल रूम में किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस हादसे ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।
जज बनने की राह आसान, सुप्रीम कोर्ट ने वकालत के अनुभव पर बदला नियम
