सूरजपुर में आकाशीय बिजली का कहर, किसान के दो बैलों की मौत

Follow Us

सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय किसान बैलों से कुछ दूरी पर होने के कारण सुरक्षित बच गया, लेकिन पशुओं की मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बैजनपाठ गांव का किसान अपने बैलों को चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। किसान सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ ही रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसान की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है और उसे शीघ्र राहत मिलनी चाहिए।