नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें। वहीं राहुल गांधी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना व्यक्त की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख हस्तियों की ओर से भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
