गांजा तस्करी के फरार आरोपी को कांकेर पुलिस ने सुकमा से किया गिरफ्तार

Follow Us

o 20.235 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में था फरार
o उजियारा अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन के विरुद्ध कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 27.08.2026 को थाना प्रभारी के आदेश पर पी.एस.आई. जोंटी सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा कांकेर बायपास आवासपारा मनकेशरी चौक के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान CG 08 BG 6871 नंबर की संदिग्ध कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

खाकी का धावक बना युवाओं की उम्मीद: आरक्षक भावेश सलाम ने 35 युवाओं को दिलाई पुलिस की नौकरी

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 20.235 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,21,410/- बरामद किया गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका था, जबकि आरोपी अजीम खान उर्फ सलीम खान घटना दिनांक से फरार था।

विवेचना के दौरान दिनांक 04.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी पट्टनमपारा, सुकमा में रह रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के आदेश से पी.एस.आई. जोंटी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सुकमा जिले के पट्टनमपारा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अजीम खान उर्फ सलीम खान, पिता अख्तर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पट्टनमपारा, थाना सुकमा, जिला सुकमा (छ.ग.)।

जप्त संपत्ति
01 नग मोबाइल फोन

पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, रामेश्वर चतुर्वेदी, पी.एस.आई. जोंटी सिंह, प्रज्ञा पैकरा, आरक्षक शक्ति सिंह एवं राकेश बघेल।

ब्रेकिंग: गजपल्ला वॉटरफॉल में लापरवाही पड़ी भारी, रायपुर के युवक की डूबने से मौत

कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।