‘उजियारा’ अभियान में कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन: कार से 132 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Follow Us

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोरर थाना पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से शराब ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, स्विफ्ट डिजायर कार, नकदी और मोबाइल फोन सहित ₹5.18 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

गांजा तस्करी के फरार आरोपी को कांकेर पुलिस ने सुकमा से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर (CG 05 M 7788) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 7 पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल और रोहित देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹25,000 नकद और तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब और नशे के कारोबार की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

https://amritsandesh.com/khaki-runner-becomes-hope-for-youth-constable-bhavesh-salam-helps-35-youths-secure-police-jobs/