दिल्ली में बड़ा हादसा! सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Follow Us

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

खाकी का धावक बना युवाओं की उम्मीद: आरक्षक भावेश सलाम ने 35 युवाओं को दिलाई पुलिस की नौकरी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।हादसा किस वजह से हुआ, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से इमारत की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए नुकसान और प्रभावित लोगों की सही संख्या स्पष्ट हो पाएगी।