साड़ी लुक में कयामत ढाती हैं जाह्नवी कपूर, लेटेस्ट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Follow Us

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी ट्रेडिशनल फैशन और ग्लैमर की बात आती है, तो जेनरेशन-जेड (Gen-Z) की पसंदीदा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। जाह्नवी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक में तस्वीरें शेयर करती हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। सिर्फ कपड़े या हैवी मेकअप ही नहीं, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज, स्टाइल और ग्रेस फैंस का दिल जीत लेते हैं। भारी और डिजाइनर साड़ियों में उनका लुक और भी ज्यादा खिलकर सामने आता है।

हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जाह्नवी ने ब्लू साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस ट्रेडिशनल साउथ लुक में वे हैवी ज्वेलरी, माथे पर बिंदी, मिनिमल मेकअप और चेहरे पर मासूमियत के साथ बेहद रॉयल नजर आ रही हैं। जाह्नवी के साड़ी ड्रेपिंग का तरीका हमेशा काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट रहता है।

डिजाइनर साड़ियों के अलावा जब भी जाह्नवी प्लेन कॉटन, प्रिंटेड या सिल्क की साड़ी पहनती हैं, तो उन्हें देखकर फैंस को 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आ जाती है। मॉडर्न ड्रेसेस के मुकाबले साड़ी में जाह्नवी की खूबसूरती और कॉन्फिडेंस एक अलग ही लेवल पर दिखता है, जिसे देख फैंस कह उठे हैं- ‘ट्रेडिशनल लुक हो तो ऐसा!’