क्या शादी की ओर बढ़ रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने दिया जूही भट्ट को लेकर बड़ा हिंट

Follow Us

भारत। यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल एक विवाद के बाद उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई बदलाव देखने को मिले थे, लेकिन अब उन्होंने शादी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में रणवीर पलक तिवारी और कई सेलेब्स के साथ एक कॉन्सर्ट में नजर आए। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पलक तिवारी उनसे निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछती दिखती हैं। जवाब में रणवीर कहते हैं कि, शादी जैसे टॉपिक पर बातचीत करना उन्हें खुशी देता है, जिससे अटकलें और तेज हो गईं।

इसी बातचीत में उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड जूही भट्ट का भी जिक्र किया और कहा कि, उन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। रणवीर ने यहां तक कहा कि वह मानसिक रूप से खुद को शादीशुदा मानते हैं, जिससे उनके जल्द शादी करने की अटकलें और मजबूत हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कथित गर्लफ्रेंड जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और फैशन-लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वह देहरादून की रहने वाली हैं और कई ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि, रणवीर पिछले साल अपने शो को लेकर विवादों में रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।