तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैनी मोहिब्बी ने बहरीन के अल खलीफा शासकों को चेतावनी दी है कि उनकी तीन बड़ी गलतियां जारी रहने पर क्षेत्र में उभरती नई सुरक्षा व्यवस्था में उनका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
भारत-जापान टू प्लस टू वार्ता के लिए राजनाथ और जयशंकर टोक्यो में
ब्रिगेडियर जनरल मोहिब्बी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बहरीन के शासकों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने तीन प्रमुख गलतियों का उल्लेख किया। इनमें ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई में सहयोग करना, अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर रहना और शिया धार्मिक नेतृत्व की पवित्रता के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।
दिग्विजय क्लब के संचालन में अनियमितताओं पर प्रशासन की कार्रवाई
उन्होंने चेतावनी दी कि इन नीतियों को जारी रखने से क्षेत्र की नई सुरक्षा व्यवस्था में अल खलीफा शासन के भविष्य पर सवाल खड़े हो जाएंगे। प्रवक्ता मोहिब्बी ने अपना संदेश अरबी की एक कहावत के साथ समाप्त किया, जिसका अर्थ है कि समझदार व्यक्ति के लिए केवल एक इशारा ही काफी होता है।
