भाटापारा। 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान सुरक्षित आहार, हमर अधिकार संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले के विभिन्न होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
लखनऊ से अगवा दो बच्चे बेमेतरा में मिले, लालच देकर गाड़ी में बैठाया, बनाया बंधक
अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा शमा हैदराबादी विरियानी सेंटर बस स्टैंड, भाटापारा तथा गुप्ता कैंटीन रवान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुणवत्ता जांच हेतु ग्रेवी, तेल, दूध, मटर, पोहा एवं शक्कर के नमूने संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही मुस्कान होटल एंड रेस्टो जगदीश टावर, एक्सिस बैंक के पास, गार्डन चौक, सिविल लाइन, वार्ड नं. 21 गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, बलौदाबाजार के निरीक्षण के दौरान शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग संग्रहित नहीं रखने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।
रायगढ़ में सरकारी जमीन घोटाले पर कार्रवाई तेज, पटवारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं स्ट्रीट फूड संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों का पृथक-पृथक भंडारण सुनिश्चित करें, खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग न करें तथा प्रतिबंधित या अमानक रंगों का प्रयोग न करें। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अनुज्ञप्ति पंजीयन निलंबन सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
