छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पडऩे की आशंका बढ़ गई है। नियमितीकरण, ग्रेड पे और वेतन वृद्धि समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेज परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस हड़ताल में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित, संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्स शामिल हैं। नर्सिंग संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की आधिकारिक सूचना स्वास्थ्य मंत्री और आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय को भी दे दी है। रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

2018 की कमेटी रिपोर्ट लागू करने समेत 9 मांगें
नर्सिंग ऑफिसर्स की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करना शामिल है। इसके अलावा संविदा, डेली वेजेस और हृ॥रू स्टाफ का नियमितीकरण, ग्रेड पे लागू करने, वेतन वृद्धि और सेवा से जुड़ी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है।

हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में; 3.24 लाख की संपत्ति बरामद

21 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की चेतावनी
नर्सिंग ऑफिसर्स ने आंदोलन को लेकर सरकार को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि यदि आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर ग्रेड पे को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 21 नवंबर को प्रदेशभर के नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी एकजुट होकर नवा रायपुर स्थित प्रदर्शन स्थल से मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए जुटेंगे।

फिलहाल नर्सिंग ऑफिसर्स अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं। वहीं, इस हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं पर पडऩे वाले संभावित असर को लेकर चिंता बढ़ गई है।