o दोड़दे गांव में हुआ हादसा, मृतक कोड़ेकुर्सी का निवासी; बड़गांव पुलिस ने शुरू की जांच
कांकेर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम दोड़दे में तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान बस का पहिया व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया। मृतक की पहचान रौशन मरकाम निवासी कोड़ेकुर्सी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के घर दोड़दे गांव आया हुआ था। इसी दौरान कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
