0अगले तीन दिन रहेगा प्रभाव,उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार
रायपुर । छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर भारी बारिश हो रही है। आज के लिए प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालने दिया है। साथ ही बारिश भी हो रही है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक का मौसमी सब-डिविजऩल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें -9त्न का अंतर है।
रायपुर में बरसे बादल
राजधानी रायपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हल्की बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
बारिश कराने वाला सिस्टम एक्टिव
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब 15 अगस्त से उसी इलाके में एक अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इसके चलते अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर अवदाब बनने की संभावना है। सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
इन 4 जिलों में तेज बारिश के आसार
अगले 48 घंटे के दौरान कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश को लेकर खास चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है. सड़कों पर जलभराव और फिसलन बढऩे से यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
